उत्तराखण्डदेहरादून

शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की ली जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डॉ० अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ० अग्रवाल ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय नितिन भदौरिया को दूरभाष पर प्रदेश में अलाव और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल से नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि देहरादून नगर क्षेत्र के तीन रूटों में 34 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि चार जगह पर निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है।

मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह पर अलाव प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जलाए जायें। उन्होंने कहा कि रेन बसेरे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें कंबल, बिजली, पानी, शौचालय आदि आवश्यकता की वस्तुयें उपलब्ध रहें। साथी यहाँ पर रखरखाव के लिए भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जायें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *