दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा : अरविंद केजरीवाल

भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूँ। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा।’ उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जायेंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और मुख्यमंत्री होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इन्होंने (भाजपा) एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहाँ जहाँ ये चुनाव हारे वहाँ-वहाँ के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।’

सीएम ने कहा कि मैं देश के सारे गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़ कर विनती करना चाहता हूँ अब अगर प्रधानमंत्री फर्जी केस करके आपको जेल में डालें तो इस्तीफा मत देना। किसी हालत में इस्तीफा मत देना, जेल से सरकार चलाना। ऐसा नहीं है कि हम पद के लालची हैं इसलिए क्योंकि हमारे लिए हमारा संविधान जरूरी है जनतंत्र को बचाना जरूरी है। इतनी भारी बहुमत से चुनी सरकार को आप जेल में डालकर कहोगे इस्तीफा दे।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। जब आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे तो ईश्वर की ताकत आपके साथ होती है। आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है। भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया।’

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *