विदेश

नेपाल में भूस्खलन से नदी में बह गई दो यात्री बसें, 50 लोगों की तलाश शुरू

7 भारतीय भी शामिल

बचाव कार्य में लगे 500 सुरक्षाकर्मी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन से दो यात्री बसों के बहने के बाद से नेपाल के सुरक्षा बलों खोताखोर बचावकार्य में लग गए हैं। शनिवार को 50 से अधिक लोगों की तलाश शुरू की गई है। इनमें 7 भारतीय भी शामिल हैं। चितवन जिले में नारायण घाट- मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदीं में दो बस बह गईं थीं। 50 लोगों के लिए बचाव कार्य में लगभग 500 सुरक्षाकर्मी लगे हैं।

भारी बारिश के कारण नेपाल में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण दो बसें नदी में बह गईं। बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही एक बस में सात भारतीय नागरिकों सहित 24 लोग सवार थे और काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस में 30 स्थानीय लोग सवार थे। नेपाल पुलिस ने बताया कि बस में सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। नेपाल पुलिस के अनुसार अभी भी लगभग 51 लोग लापता हैं। उनकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नेपाल के सुरक्षा बलों के गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान को फिर से शुरू करने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ-साथ गोताखोरों को भी लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि रात में पानी का बहाव तेज था साथ ही वहां बहुत कीचड़ था, ऐसे में बचाव कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी संभावित स्थानों की तलाशी होगी, हम तलाशी और बचाव की हरसंभव कोशिश करेंगे।”

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *