उत्तराखण्डदेहरादून

डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 मार्च 2026, देहरादून। जनपद के कालसी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोठी-इछाड़ी रोड पर लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पाया कि वाहन करीब 200 मीटर नीचे नदी में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टीम ने रोप की मदद से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

हालांकि, रेस्क्यू के दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष) पुत्र दिलेराम भाटी, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *