उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 535 नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 26 अगस्त 2020, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। दिन प्रतिदिन संक्रमण की रफ़्तार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड में कोरोना के 535 नए पॉजिटिव मामले सामने आये। अब राज्य में कुल संख्या 16549 हो गई है। आज देहरादून जनपद में सबसे ज्यादा 170 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले। नैनीताल में 81 और हरिद्वार में मिले 80 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले।
अब तक कुल 219 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। आज कुल 323 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गए। अब तक प्रदेश में कुल 11524 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है और ठीक होकर घर चले गए हैं। अब कुल 4749 कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
आज 8794 सैंपलों को जाँच के लिए भेजा गया है। अभी कुल 14842 सैंपलों की जाँच रिपोर्ट आनी बाकी है।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड में जिलेवार आज, 26 अगस्त को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या:
देहरादून : 170
नैनीताल : 81
हरिद्वार : 80
ऊधमसिंह नगर : 64
टिहरी : 36
पौड़ी : 25
चमोली : 22
चंपावत : 20
उत्तरकाशी : 15
बागेश्वर : 13
पिथौरागढ़ : 7
रूद्रप्रयाग : 2
कुल : 535 [/box]

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 69.64 %.

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:

शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
मास्क का प्रयोग करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें। भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
हाथों को बार बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
गरम पानी का सेवन करें।

[highlight]हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, आकाश ज्ञान वाटिका परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।[/highlight][/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *