उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

टिहरी जिले में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

हमारा प्रयास है कि भविष्य में उत्तराखंड को हम खेलों की भूमि के नाम से जाने-रेखा आर्या

शिक्षा के साथ जरूरी है जीवन मे खेल : रेखा आर्या

खेल सिखाता अनुशाशन व टीम भावना : रेखा आर्या

खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनायें, बना सकते हैं अपना भविष्य : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2022, बुधवार, टिहरी गढ़वाल। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी स्थित स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। खेल महाकुंभ में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है। स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था, लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरे करियर नजर आ रहे हैं, जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार सरकारी नौकरियो में चार प्रतिशत छैतीज आरक्षण पर कार्य कर रही है जिससे हमारे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल सके।

साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रही है जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में करीब तीन लाख प्रतिभागी खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि जनपद टिहरी में जितने भी स्टेडियमों व मिनी स्टेडियमों की मांग की गयी है उन पर कार्य गतिमान है। यदि कोई भी जगह से खेल मैदान का प्रस्ताव हमें प्राप्त होगा या जमीन उपलब्ध होगी तो हम उस पर तत्काल खेल मैदान की स्वीकृति देगें। उन्होने कहा कि खेलों के क्षेत्र में बढ रहे उत्तराखण्ड के नौजवानों का भविष्य उज्वल है और इसके लिए सरकार गम्भीर है तथा किसी भी खिलाडी के खेल को धन की कमी में खोने नही दिया जायेगा इसके लिए हमारी सरकार हर सम्भव कदम उठायेगी।अब उत्तराखंड खेल भूमि के नाम से भी पहचाना जाय इसके लिए हर वर्ष खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर अण्डर-14 बालक-बालिका वर्ग के 600 मीटर की दौड़ के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बालक-बालिकाओं को मेण्डल पहनाकर पुरस्कार स्वरूप धनराशि एवं प्रमाण पत्र दिये। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को भी उपहार भेंटकर उनकी हौसला अफजाही की।
युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खेल महाकुम्भ 2022 में दिनांक 14 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2022 तक वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, जूडो, फुटबॉल एवं तायक्वोंडो अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 के रूप में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल हमें तनावमुक्त रखने के साथ ही टीम भावना सिखाता है। खेलने से जहाँ तन मन स्वस्थ होता है तो वहीं तनाव भी दूर होता है। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया और कहा कि जिस तरह उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है हमारा प्रयास है कि भविष्य में इसे हम खेलों की भूमि के नाम से जाने।

खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का एक लक्ष्य है कि अब हमारे प्रदेश को खेलों में इसी प्रकार की पहचान मिले इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं का जो जोश है हमारी सरकार का उद्देश्य है कि उसे धरातल पर भी उतारा जा सके।

खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधाएं मिले इसको लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है। हमारी सरकार ने 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है जिसका लाभ खिलाड़ियों को अपनी खेल की बुनियादी जरूरते पूरा करने में मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले जहां खेल महज एक मनोरंजन का साधन होता था वहीं आज खेलों के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं बनी रहती हैं। कामयाब खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के अलावा नौकरी के क्षेत्र में सक्रिय होकर अपने विभाग का नाम भी रोशन करता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवाल, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शिवानी बिष्ट जी, मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, मण्डल अध्यक्ष संदीप रावत, मण्डल अध्यक्ष उदय रावत, डी.सी.बी. अध्यक्ष अनसुइया नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद रावत, पार्षद श्रीमती गीतांजलि सजवाण, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबरार अहमद सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और प्यारे-प्यारे बच्चे एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.