उत्तराखण्डविशेष

पहाड़ की बेटी स्मिता देवरानी बनी उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जनरल

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 3 मई , 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यमकेश्वर निवासी स्मिता देवरानी को भारतीय सेना में ब्रिगेडियर से मेजर जनरल पद पर पदोन्नत किए जाने पर बधाई दी है। भारतीय सेना में उनकी गौरवशाली उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ब्रिगेडियर पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश एवं महिलाओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने देश व सेना के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाया है।
पहाड़ की बेटी स्मिता देवरानी उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जनरल बनी। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को गर्व है। उनकी बहन अनीता देवरानी भी भारतीय सेना में ब्रिगेडियर है।

[box type=”shadow” ]”पहाड़ की बेटियों की रोल मॉडल स्मिता जी पौड़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं, उनकी बहन भी सेना में अफसर है। पहाड़ की बेटियां सेना में शामिल होकर सरहदों की हिफाजत के साथ सेना और देश दोनों का मान बढ़ा रही हैं। स्मिता जी की इस सफलता पर हमें गर्व है। इन्हें देखकर दूसरी बेटियों को भी सेना में अफसर बनने और मेहनत से मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। स्मिता जी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।” …………मुख्यमंत्री[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *