ताज़ा खबरेंपर्यावरणविशेष

पर्यावरण मित्र अनोप भाम्बु ‘पर्यावरणविद अवार्ड’ से हुए सम्मानित

हिसार, हरियाणा की पर्यावरण विकास संस्था ने ऑनलाइन पर्यावरण संगोष्ठी व सम्मान समारोह में किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, हिसार। पर्यावरण विकास संस्था, हिसार, हरियाणा द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजन किया गया। पर्यावरण संगोष्ठी व सम्मान समारोह में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

ऑनलाइन पर्यावरण संगोष्ठी व सम्मान समारोह में पर्यावरण मित्र अनोप भाम्बु को वन्य जीव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। भाम्बु ने बताया कि पर्यावरण की समस्याओं के प्रति लोगों में रुचि जगाने की भूमिका रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पर्यावरण को जिस तरह से नुकसान पहुँचा रहा है, उसे रोका जाना बेहद जरूरी है और यह काम लोगों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है।

अनोप भाम्बु ने संस्था के प्रशासक सुभाष चंद्र, सचिव ललित मोहन और अध्यक्ष नीलम का आभार व्यक्त किया गया।

सम्बंधित खबर, पढ़िए :➤ http://akashgyanvatika.com/the-unique-spirit-of-nature-love-everyone-is-in-love-with-the-nature-lover-anop-bhambu-who-is-involved-in-nature-conservation/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.