उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि में पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं हेतु किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पेंटिंग का विषय : ‘‘मोटा अनाज एवं उसके महत्तव‘‘

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, रुद्रप्रयाग। बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि सुश्री शैली प्रजापति की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं हेतु पेेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग हेतु ‘‘मोटा अनाज एवं उसके महत्तव” विषय था।

कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य बाजार, वेलनी संगम बाजार, अपर बाजार एवं तिलणी की कुल 25 किशोरियों द्वारा प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा चार्ट पेपर, पैसिंल, रबर, कटर, स्कैच कलर तथा पेंटिंग कलर दिये गये। कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों को पोषण अभियान क्या है, इसकी जरुरत क्यों पड़ी तथा 2023 के पोषण पखवाड़े में मुख्य थीम बताई गयी। किशोरियों को हिमालयी क्षेत्र में उत्पादित मोेटे अनाज यथा मंडुवा, झंगोरा, मक्का एवं कौणी इत्यादि की महत्ता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 4 किशोरियों द्वारा सबसे अच्छी पेंटिग बनाने पर किशोरियों को विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर देवेश्वरी कुवंर, पुष्पा खत्री, सुधा बंगवाल तथा आँगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ अनीता नौटियाल, सुषमा रौथाण, सुमन खंडूरी तथा प्रतिभा, दीपा एवं किशोरियाँ उपस्थित रही।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *