उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी; प्रभावितों का जान रहे हाल

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी पहले दिन से ही डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में

क्षति आंकलन व मुआवजा वितरण की कार्रवाई युद्धस्तर पर संचालित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2025, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुँचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया।

उप जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने दुर्गम क्षेत्र फुलैत, छमरोली भ्रमण के दौरान किए थे, स्पेशल तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी कार्मिक तैनात; नतीजन क्षति आंकलन व मुआवजा वितरण की कार्रवाई युद्धस्तर पर संचालित।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने विभिन्न होटल हिल व्यू, हेली रिजॉर्ट आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए और राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की उनका हाल जाना हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *