उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कॉर्बेट लैंडस्केप में दिवाली को लेकर किया गया हाई अलर्ट घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022, रामनगर। दीपावली के मद्देनजर कॉर्बेट लैंडस्केप में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग में वनकर्मियों को सघन चेकिंग और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिवाली पर उल्लू और जंगली जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं। सीटीआर निदेशक डॉo धीरज पांडेय ने बताया कि वनकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रामनगर वन प्रभाग व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र की सीमायें खुली होने की वजह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.