उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

वरिष्ठ पत्रकार/लेखक मनोज इष्टवल की पुस्तक ‘वो साल चौरासी’ नमक किताब का भव्य विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 जुलाई 2025, देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार/लेखक मनोज इष्टवल की पुस्तक ‘वो साल चौरासी’ नमक किताब का भव्य विमोचन शुक्रवार, 4 जुलाई को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडोटोरियम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा द्वारा किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार/लेखक मनोज इष्टवल की पुस्तक “वो साल चौरासी” समीक्षा – “वो साल चौरासी” अतृप्त प्रेम का आत्म संस्मरण है।

ज्ञात हो कि “वो साल चौरासी” का लोकार्पण विगत दिन देर शाम तक तक चला। उसके बावजूद भी पुस्तक गूगल के साहित्य पेज पर खूब छाई हुई है। इस पर कई साहित्यकारों की अपनी समीक्षायें सोशल साइट पर लिख चुके हैं। जिनमें अरुण कुकसाल, जे पी पंवार, एस पी शर्मा, अशोक पांडे इत्यादि प्रमुख हैं।

इस किताब प्रेम के सभी आयाम है, इसमें प्रेम भी है, प्रेम का मर्म भी और प्रेम का धर्म भी है। जिसमें प्रेमी – प्रेमिका, घर-परिवार, समाज, लोक-लाज न जाने कितने पहलू का बखूबी ख्याल रखा है। पहाड़, प्रकृति, संयुक्त परिवार और पहाड़ी समाज के प्रति आपका अगाध प्रेम, जिसमें गाय-बैल, खेत-खलिहान, नदी-गदेरे समेत पहाड़ की संपूर्ण संस्कृति समाहित है। माँ की ममता, पिता का विश्वास, बहनों का प्यार और दोस्तों की यारी सबका चित्रण है। पुस्तक के लोकार्पण का आयोजन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के तत्वाधान में किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. एस.डी. जोशी, अरुण शर्मा, राकेश बिजल्वाण, अरुण चमोली, अवधेश नौटियाल, गणेश काला, अमित अमोली, हरीश कंडवाल, उमाशंकार कुकरेती, रमन जयसवाल, अरुण पांडे, शिवराज सिंह, अखिलेश रावत, हिमानी रावत, मोहन पुरोहित इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *