उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता-भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी दी गई ‘रियल हीरो’ की उपाधि

फूलमाला, शॉल, रियल हीरो की स्मृति चिन्ह देकर गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित

जिलाधिकारी को सम्मनित करने के लिए लोक परंपरा और वेशभूषा में महिलाओं की अपने घरों से निकलने की तैयारी की सूचना डीएम को लगी तो उन्होंने सहृदय भाव से महिलाओं को परेशानी न हो वही पहुँचने का संदेश भेजा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 5 नवंबर,2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी को लोक पर्व ईगास पर्व अवसर पर गंगोत्री एन्कलेव निवासियों द्वारा आमंत्रित किया गया था। जहाँ महिलाओं, बालिकाओं ने जिलाधिकारी हल्दी, चंदन, रोली से टीका अक्षत लगाकर स्वागत किया।

लोक पर्व ईगास बग्गवाल पर्व के अवसर पर सम्मानित करने पर गंगोत्री एंक्लेव वासियों का आभार व्यक्त साथ ही ईगास पर्व पर अधिकारिक व्यस्तता होने के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न होने पर मातृशक्ति के आगे क्षमा याची बन डीएम ने क्षमा माँगी। उन्होंने कहा कि राज्य का लोक पर्व ईगास बग्गवाल सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह उनके आधिकारिक दायित्व हैं। माननीय मुख्यमंत्री का यही मार्गदर्शन एवं निर्देश है कि राज्य में सौहार्द सुरक्षा का माहौल रहे तथा नागरिकों का जीवन गुणवत्ता अच्छी हो। डीएम ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही है और वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गंगोत्री एन्कलेव की महिलायें पारम्परिक परिधान में जिलाधिकारी को सम्मानित करते कलेक्ट्रेट पहुँचने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मातृशक्ति असुविधा न हो को संदेश पहुँचाया कि वह स्वयं गंगोत्री एक्नलेव बंजारावाला आ रहे। जिलाधिकारी को अपने बीच में पाकर महिलायें, बच्चों में ईगास पर्व का उत्साह देखने को मिला।

गंगोत्री एक्नलेव के अध्यक्ष गरीश गैरोला ने कहा कि डीएम सविन बंसल, जिले के एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस वायरल मूवमेंट के चलते सोसाइटी की महिलाओं ने डीएम को एक खास तस्वीर भेंट करने का निर्णय लिया, जिसमें उनके कार्यों का सम्मान झलका। जब डीएम को यह जानकारी हुई कि महिलायें पहाड़ी परिधान में सज-धज कर उनकी प्रतीक्षा कर रही हैं, तो उन्होंने स्वयं उनके बीच आने और उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया। यह इगास बग्वाल के अवसर पर हुई और डीएम ने इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास हेतु खुलकर संवाद किया। गंगोत्री एन्कलेव वासियों एवं अध्यक्ष ने भी डीएम के इस कदम की सराहना की और उनकी व्यस्तताओं के बीच आए बिना न रह पाने वाली भावनाओं का आदर व्यक्त किया। महिलाओं ने डीएम को विशेष तरीके से दाल के पकोड़े परोसे, जो इगास बग्वाल की परंपरा का हिस्सा है। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल के प्रति जनता और खासकर महिलाओं के गहरे सम्मान व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो उन्हें प्रशासन के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करता है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *