उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य सम्मान से सम्मानित हुए दून डिफेंस एकेडमी निदेशक संदीप गुप्ता

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 10 लोगों को सम्मानित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 1 दिसम्बर 2025, देहरादून। डू समथिंग सोसाइटी की ओर से कण्वघाटी में चल रहे भरत महोत्सव के अंतिम दिन महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. प्रेम चंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डिफेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य से सम्मान पुरस्कार किया गया।
वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 10 लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में गिरता ही चला जा रहा है, जो उनके बढ़ते कदमों को रोक रहा है। अब समय है ऐसे युवाओं को सही मार्गदर्शन करने का। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि डू समथिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम “भारत नाम भरत महोत्सव” के सफल आयोजन के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टिकोण से महर्षि कण्व की तपस्थली एवं चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली को केंद्रित करते हुए महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, मधनिषेध व पलायन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के साथ छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिता बहुत ही सराहनीय कार्य है।

इस मौके पर डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, संरक्षक आ.के. दिगम्बर प्रसाद बलूनी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, प्रकाश चंद्र कोठारी, आर.पी. पंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *