उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी ने डेंगू/मलेरिया जाँच हेतु जिला चिकित्सालय को दी एलिसा मशीन

अभी तक मुख्यालय में सिर्फ एक एलिसा मशीन थी, अब दो गई हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर डीएम सविन बसंल का विशेष फोकस।

डेंगू के प्रसार पर नियंत्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को 20 फॉगिंग मशीन दी तथा मशीनों के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु धन स्वीकृति एवं आंवटन किया गया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 अक्टूबर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है, इसी के क्रम में आज जिला चिकित्सालय को डेंगू/मलेरिया जाँच हेतु एलिसा मशीन दी तथा सीएमओ को 20 फागिंग मशीन एवं स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी स्वयं चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण कर, चिकित्सालयों की व्यवस्था देख रहे हैं। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं। जिसके क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा जनपद अवस्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण गतिमान है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के दौरान चिकित्सालयों में जो सुविधायें बताई जा रही हैं, निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। यदि उपकरण एवं अन्य सुविधाओं की कमी है तो उसकी माँग कर ली जाए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *