उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्यायें सुनी

जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2022, सोमवार, बनबसा/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्यायें सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। कुछ समस्यायें सड़क निर्माण,जल भराव,पेयजल, स्वरोजगार, सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्यायें रखी। जन समस्या शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा अपनी अपनी समस्यायें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए। बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा सुश्री रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका संतोष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.