अल्मोड़ाउत्तराखण्डसंस्कृति-कला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया अल्मोड़ा में आयोजित नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग, माँ नंदा से माँगा प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद

पौराणिक मेले हैं हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान : रेखा आर्या

अल्मोड़ा भी जाना जाएगा खेल भूमि के रूप में,विभाग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार है प्रयासरत : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, अल्मोड़ा। गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 को अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया। जहाँ पर स्थानीय महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुँचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है। यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।उन्होंने कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे। साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें।

वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई।जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की।कहा की जिस तरह से यहॉं पर कलाकारों द्वारा लोगों को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ के माध्यम से भी हमें अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने कलाकारों का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियो के लिए हर प्रकार से मदद कर रही है और उन्हें आगे बढ़ा रही है। कई सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। वही जल्दी ही खेल विभाग खिलाड़ियो के लिए कई अन्य योजनाए लाने जा रहा है जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को अपने खेल को निखारने में भी मदद मिलेगी और वह खेलो के प्रति भी आकर्षित होंगे।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है। हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिरखवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सभासद मोनू शाह, विनीत बिष्ट सहित समस्त मेला समिति के सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मातृशक्ति व देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *