उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री महाराज ने ली भाजपा की सदस्यता

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 सितम्बर 2024, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बालवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके सर्वाधिक सदस्य हैं। भाजपा संगठन में एकता, सद्भाव, सामंजस्य, संगठनात्मक सूझबूझ और अंतिम पायदान पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता का सम्मान सहित अनेक ऐसे कारण हैं जो भाजपा के विस्तार का प्रमुख कारण है।

महाराज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार हो चाहे प्रदेश में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार दोनों ही सरकारें विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *