उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीराम कथा यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 मई 2024, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित हिन्दू नैशनल इण्टर कॉलेज प्रांगण में 28 अप्रैल से 5 मई 2024 तक श्री राम कथा यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा वाचक संत प्रवर विजय कोशल महाराज (वृन्दावन) के श्री मुख से कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभु श्री राम से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत भारत गिरी, समिति अध्यक्ष रामकुमार, मनोहर लाल जुयाल, अवतार जुयाल, भाजपा वरिष्ठ नेता विनय गोयल, अमर जिंदल, संचालन गोविंद मोहन सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *