उत्तर-प्रदेशसामाजिक गतिविधियाँ

धूमधाम से मनाया गया आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी का जन्मदिन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 11 जनवरी 2024, लखनऊ। गत सोमवार को आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिव शंकर त्रिपाठी का ८७ वां जन्मदिन राजधानी स्थित बारादरी नाइट्स होटल में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम श्री त्रिपाठी ने अपने स्वर्गवासी माता महादेवी त्रिपाठी, पिता बृजभूषण त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारकर आशीर्वाद लिया, इसके उपरांत सभी आए हुए अतिथियों की मौजूदगी में श्री त्रिपाठी ने केक काटा। जिसके बाद सर्वप्रथम प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खुरशीदबाग लखनऊ की शाखा प्रमुख ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन ने जन्मदिन की बधाई दी व परमपिता परमेश्वर से श्री त्रिपाठी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सूर्य कुमार शुक्ला, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी विजय बहादुर सिंह, डॉ० राकेश शुक्ला, पीजीआई, सुनील कुमार त्रिपाठी पूर्व निजी सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र मिश्रा, फतेहपुर के मूल निवासी व राजधानी के प्रमुख व्यवसाई आर.के. सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के देवनारायण, महंत आनंद गिरीजी, डॉ० प्रवीण बाजपेई, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन महासभा, आरती त्रिपाठी, सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया , अरूण कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री, आइसना, देवेश त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता फतेहपुर, आर.के. सिंह संगठन मंत्री आइसना कानपुर, मो. असलम लखीमपुर, जे.ए. अंसारी आदि भारी संख्या में लोग कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। व्यस्तता के चलते शहर से बाहर होने के कारण लखनऊ जोन ए.डी.जी. पियूष मोर्डिया ने फोन द्वारा बधाई दी। ऐसे ही कई वरिष्ठ अधिकारियों एवं संपूर्ण देश के सम्भ्रांत लोगों द्वारा व साथ ही देश के आइसना के पदाधिकारियों ने भी अपनी अपनी व्यस्तताओं के चलते फोन पर बधाई दी और पंडित शिव शंकर त्रिपाठी के स्वस्थ एवं मस्त रहने की शुभकामनायें दी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *