उत्तराखण्डनैनीतालसामाजिक गतिविधियाँ

नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा जिला स्तरीय ‘युवा उत्सव भारत/2047’ भव्य आयोजन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 13 जून 2023, नैनीताल। नेहरू युवा केंद्र नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा 13 जून 2023 को ए एन सिंह हॉल, डी एस बी परिसर, नैनीताल में जिला स्तरीय युवा उत्सव भारत/2047 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे नैनीताल के विभिन्न विकास खंडों से 500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना था।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया एवं आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत

युवा उत्सव के अंतर्गत 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी एवं निदेशक डी एस बी परिसर प्रो० संजय पंत नैनीताल द्वारा किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने युवाओं को प्रोत्साहित करा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सरिता आर्या ने नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को जागरूक किया और वही कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया एवं आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत उपस्थित रहे।

जिला युवा अधिकारी श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि इस वर्ष के जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को मंच प्रदान किया गया। देश की प्रगति के लिए यह अहम है की युवाओं को अपने विचार रखने के लिए एवं अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उन्होंने बताया कि अनेक प्रतियोगिताओं में चयनित हुए युवाओं को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिसके बाद राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकेंगे।

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने युवाओं को देश के जागरूक नागरिक बनने की बात कही और केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने की बात की। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते है और वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और युवाओं को उत्तराखंड की धरोहर एवं विरासत के बारे में बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को अपनाया जा रहा है लेकिन दूसरी और हमारे ही युवा पश्चिमी सभ्यता की और आकर्षित हो रहे हैं और हमारी सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं। हमारे देश के युवाओं का यह कर्तव्य है कि वे देश की सभ्यता एवं संस्कृति को अपनायें। कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विजय कुमार, डॉ० दीपक कुमार एवं डॉ० ललित मोहन का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम में अभिषेक मेहरा, ममता, बबिता, रूपा, पूजा, प्रकाश, अशोक, संजय, पुष्पा आदि का सहयोग रहा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *