उत्तराखण्ड

पिता ने दो मासूमों की हत्‍या की, बच्‍ची और पत्‍नी पर जानलेवा हमला

पिता ने दो मासूमों की हत्‍या की, बच्‍ची और पत्‍नी पर जानलेवा हमला; खुद की आत्‍महत्‍या की कोशिश Dehradun News

देहरादून,  डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्‍वालापूर (दुधली) में एक हृदय विदारक घटना घटी है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक व्‍यक्ति ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला किया। आरोपित ने अपने दो मासूम बच्चों पर लाठी व धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी। साथ ही एक पुत्री और पत्‍नी टीना पर भी प्राणघातक हमला किया है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाने की कोशिश की।

पुलिस ने अनुसार, घटना डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्‍वालापूर (दुधली) की है। यहां राम सिंह नाम का व्‍यक्ति रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। बीते रोज उसने अपने दो बच्‍चों ( मुस्कान और विनय) को मौत के घाट उतरा दिया। साथ ही एक पुत्री ( भूमिका) और पत्‍नी (टीना) पर भी जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। साथ ही घायल बच्‍ची, पत्‍नी और उसे हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, इस संबंध में डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी राम सिंह के मासूम दो छोटे लड़का और लड़की दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्‍ची, पत्नी टीना और राम सिंह की हालत गंभीर है। तीनों अस्‍पताल में भर्ती हैं। पूरा घटनाक्रम क्या था। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपी के घर वाले भी अभी कुछ बताने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *