उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए

विकास योजनाओं का चयन करना संबंधित अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2023, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। वर्ष 2023-24 में जिला योजना से विकास कार्यों के लिए तैयार की जाने वाली संरचना के प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2023-24 में जिला योजना से जो भी विकास कार्य किए जाने हैं उसके लिए सभी जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि रोजगार परख योजनाओं को प्रमुखता से शामिल किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि योजनाओं का चयन इस तरह से किया जाए कि योजना का कार्य उसी वित्तीय वर्ष या अधिकतम दो वर्ष में पूर्ण कर लिया जा सकें तथा 3 लाख से कम लागत की योजनाओं के प्रस्ताव को किसी भी दशा में शामिल न किया जाए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि किसी क्षेत्र विशेष हेतु अधिकतम योजनाओं का चयन न किया जाए। यदि किसी कारण से विशेष क्षेत्र हेतु योजनाओं का चयन किया जाता है तो उसका कारण सहित स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु उद्यान,पशुपालन,कृषि,मत्स्यपालन,दुग्ध विकास आदि विभागों तथा आजीविका से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव को प्राथमिकता से सम्मिलित किए जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विकास योजनाओं का चयन करना संबंधित अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है तथा योजनाओं के प्रस्ताव इस तरह से तैयार किए जाए कि जिससे आम जन मानस को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने अपने विभागों से संबंधित जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रस्ताव यथा शीघ्र तैयार करते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि प्राप्त प्रस्ताव को जिला योजना समिति के समुख स्वीकृत हेतु प्रस्तुत किया जा सके ।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. के.के. पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एच.सी.एस. मर्तोलिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे , मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. जी.एस. रावत, मनोज भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *