उत्तराखण्डचमोलीस्वास्थ

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट H3N2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग : महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं अपना पंजीकरण

जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों के लिए 43360478 रूपये की बुकिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2023, सोमवार, गैरसैंण। #इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट #H3N2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री #सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए 267434 (दो लाख सड़सठ हजार चार सौ चौंतीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि चार धामयात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाऊसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक रूपये 4,33,60,478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्तर रूपये) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *