Quizबाल-जगत

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान

1. ‘बाणासुर का किला’ कहाँ स्थित है ?

  • लोहाघाट के पास यह ऐतिहासिक किला 1859 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

2. अलखनन्दा और मंदाकिनी नदियों का संगम किस स्थान पर होता है ?

  • रूद्रप्रयाग।

3. पं0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तराखण्ड के किस मेले को शुभारम्भ किया गया ?

  • गोचर मेला (1943 में)

4. लोक भाषा गढ़वाली में प्रकाशित ‘‘पिठैं पैरालो बुराँस’’ किसकी रचना है ?

  • प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती वीणापाणी जोशी की।

5. डोला-पालकी आन्दोलन के जनक कौन थे ?

  • जयानन्द भारती।

6. गढ़वाल क्षेत्र में थड़ि़या नृत्य कब किया जाता है ?

  • संगाई के समय।

7. कंडाली उत्सव कौन-सी जनजाति के लोग मनाते हैं ?

  • राजी।

8. लैंसडाउन का प्राचीन नाम क्या है ?

  • कालोडांडा।

9. उत्तराखण्ड में घास के मैदान को क्या कहते हैं ?

  • बुग्याल।

10.रूड़की स्थित पिरान कलियर शरीफ में किस पीर की मजार है ?

  • अली अहमद साबिर।

11.भारत का चैथा और हिमालयी राज्यों का प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त बायोस्पेयर  रिजर्व कौन-सा व कहाँ है ?

  • नंदादेवी बायोस्पेयर, जनपद- चमोली

12.‘मुझे एक चन्द्रसिंह और मिलता तो भारत कभी का स्वतन्त्र हो गया होता’ यह कथन किसका था ?

  • महात्मा गाँधी।

13.भारतखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय कहाँ स्थित है ?

  • देहरादून व अल्मोड़ा।

14.उत्तराखण्ड में पवित्र ‘गरूड़ शिला’ कहाँ स्थित है ?

  • बद्रीनाथ (चमोली)

15.बैडमिन्टन क्वीन’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है ?

  • मधुमिता बिष्ट।

16.उत्तराखण्ड में ‘भुवनेश्वरी देवी मन्दिर’ कहाँ है ?

  • पौड़ी, गढ़वाल।

17.उत्तराखण्ड में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान का नाम व क्षेत्रफल है ?

  • गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी, क्षेत्रफल- 1552 वर्ग किमी0

18.उत्तराखण्ड सरकार ने ‘स्कूल चलो अभियान’ कब प्रारम्भ किया ?

  • 1 जुलाई, 2001।

19.देश के विख्यात पब्लिक स्कूलों में प्रसिद्ध ‘दून स्कूल’ की स्थापना किसने की थी ?

  • सी0 आर0 दास

20.हिमांशु जोशी ने किस क्रान्तिकारी की जीवनी लिखी थी ?

  • अमर शहीद अशफाक उल्ला खाँ।

21.सिंगोली सन्धि के तहत किस अंग्रेजी शासक ने गोरखों से गढ़वाल की सत्ता का कार्यभार सम्भाला ?

  • ई0 गार्डनर ने 2 दिसम्बर, 1815 में।

22.चैराबाड़ी ताल (शुरवदी ताल) किस जगह स्थित है ?

  • चमोली में।

23.उत्तराखण्ड सेवा निधि एवं पर्यावरण शिक्षा संस्थान कहाँ स्थित है ?

  • अल्मोड़ा में।

24.‘तुम मुझे तोड़ सकते हो, मोड़ नहीं सकते’ किस प्रसिद्ध क्रान्तिकारी का नारा है ?

  • श्री देव सुमन।

25.‘स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नीति’ की घोषणा उत्तराखण्ड में कब की गई ?

  • 6 फरवरी, 2003।

*******************************************************************************************

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *