खेल-जगत

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी : 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को होगा फाइनल

नवी मुंबई और वडोदरा में होगा महिला प्रीमियर लीग 2026 का पूरा सीजन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 27 नवम्बर 2025, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। इस बार सभी मैच नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे, जहां लीग का आयोजन दो चरणों में होगा।

महिला प्रीमियर लीग के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने मेगा नीलामी के दौरान जानकारी दी कि आगामी सीजन का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद टूर्नामेंट का कारवां वडोदरा पहुंचेगा। वडोदरा में 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी। मुंबई ने 2023 में भी खिताब अपने नाम किया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक एक बार (2024) चैंपियन रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *