उत्तराखण्डदेहरादून

सीडीओ देहरादून अभिनव शाह ने काश्‍तकार के खेत में जाकर धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया

43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्‍लाट में 21.10 किलोग्राम उपज प्राप्‍त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024, देहरादून। आज जनपद देहरादून के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्‍तर्गत एवं फसलों की उपज लगाने हेतु तहसील देहरादून के राजस्‍व ग्राम नकरौंदा में मुख्‍य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने काश्‍तकार के खेत में जाकर धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया।

जिसमें 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्‍लाट में 21.10 किलोग्राम उपज प्राप्‍त हुई। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह द्वारा राजस्‍व ग्राम आरकेडियाग्रान्‍ट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपज 15.24 किलोग्राम उपज प्राप्‍त हुई, जबकि उप जिलाधिकारी हरिगिरी द्वारा राजस्‍व ग्राम केदारावाला में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिसमें फसल धान की उपज 20.100 किलोग्राम प्राप्‍त हुई, फसल कटाई प्रयोगों का सम्‍पादन क्षेत्रीय राजस्‍व निरीक्षक एवं राजस्‍व उप निरीक्षको द्वारा करवाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह धान की फसल काटते हुए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *