उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को खिलाया लहसुन-प्याज का खाना, मुकदमा दर्ज

कांवड़ यात्रियों ने जमकर किया हंगामा 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जुलाई 2024, रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून-प्याज का खाना परोस दिया। इस बात को लेकर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़फोड़ कर दी और मेज को उलट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पर कुछ कांवड़ यात्री एक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनको बिना लहसून प्याज का खाना चाहिए। इसके बावजूद ढाबा स्वामी एवं उसके कारीगर ने कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोस दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ढाबे पर रखी कुर्सी मेज को पलट दिया और जमकर हंगामा किया। इसी बीच ढाबा स्वामी ने भी अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। इसके बाद पुलिस ने ढाबा स्वामी गुलशेर निवासी ग्राम थिथौला, कारीगर राहुल, मुकेश रावत और अन्य कारीगरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कांवड़ यात्रियों को समझा बुझाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *