देशस्वास्थ

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी कोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, ठाणे में मिले 5 मरीज

होम आइसोलेशन में रखा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, मुंबई। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना तेजी से फैलने लगा है। जानकारी के अनुसार, ठाणे में नए वेरिएंट के 5 मरीज मिले हैं। ठाणे नगर निगम क्षेत्र में पाए गए नए वैरिएंट के 5 मरीजों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पांचवें व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही अब ठाणे में नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढक़र छ: हो गई है।

वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ठाणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है और प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि अब जांच बढ़ाई जाएगी। मुंबई और ठाणे शहरों में भी नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे 19 साल की एक लड़क़ी को ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार को 5 मरीज और जुड़ गए हैं।

इन सभी को बुखार होने पर इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद पता चला कि वे पॉज़ीटिव थे। हालांकि, नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और होम आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 707 नए मामले सामने आ चुके है। एक्टिव केस की संख्या बढ़क़र 3792 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 सौ 33 लोग रिकवर भी हुए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *